{"_id":"6228fda0800917383256f1f0","slug":"fire-broke-out-while-starting-the-sleeper-coach-bus-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: स्लीपर कोच बस को स्टार्ट करते समय लगी आग, बीच रोड पर मच गई अफरा-तफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: स्लीपर कोच बस को स्टार्ट करते समय लगी आग, बीच रोड पर मच गई अफरा-तफरी
Thu, 10 Mar 2022 12:49 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:49 AM IST
सार
धौलपुर से जयपुर जा रही स्लीपर कोच बस में अचानक आग लग गई। उस समय बस में 22 यात्री सवार थे। पुलिस और दमकल ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
स्लीपर कोच बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलक्ट्रेट के सामने बुधवार रात को धौलपुर से जयपुर जा रही स्लीपर कोच बस में आग लग गई। बस में 22 सवारियां थीं। सभी चीखने लगे। बाद में उन्होंने बस से उतरकर जान बचाई। आग लगता देखकर रास्ते में ट्रैफिक रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की संभावना है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना रात तकरीबन 11 बजे की है। धौलपुर की चौधरी ट्रैवल्स की बस सवारियों को लेकर जयपुर जा रही थी। चालक धौलपुर निवासी मरकुब अब्बास और परिचालक हरिसिंह थे। उन्होंने बस को कलक्ट्रेट के सामने सवारियां बैठाने के लिए खड़ा किया था। इसमें कुछ लोग उतरकर बाहर खड़े हो गए। 22 यात्री बैठे थे। इनमें महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन
चालक ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक युवक आया। वह एक्टिवा पर था। उसने बताया कि बस के बोनट से धुआं निकल रहा है। उन्होंने बोनट खोलकर पानी डाला। आग बुझाने के प्रयास किए। मगर, लपटें निकलने लगीं। यह देखकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। सभी भागने लगे। कुछ खिड़कियों से भी कूद गए। लोगों बस के अंदर रखा अपना सामान भी बाहर नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
बस में आग लगने पर मार्ग पर ट्रैफिक रुक गया। सूचना पर थाना नाई की मंडी की फोर्स पहुंच गई। बाद में दमकल भी पहुंच गई। तकरीबन आधा घंटे में आग पर काबू कर लिया। थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दमकल ने आग बुझाई। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। सवारियां सुरक्षित हैं। उनको जयपुर भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।
...लोग बोले बच गई जान
बस में सवार लोगों का कहना था कि बस को रोका ही गया था। अचानक उससे धुआं निकलने लगा। अगर, लोग नहीं निकलते तो चपेट में आ सकते थे। धौलपुर के सोरपुरा निवासी नेकराम जयपुर जा रहे थे। रात तकरीबन 9:30 बजे बस चली थी। रात तकरीबन 10:30 बजे आगरा आई थी। तभी आग लग गई। वह घबरा गए थे। गनीमत रही कि बाहर निकल आए।