{"_id":"5dfe272f8ebc3e87e915cf31","slug":"fire-broke-out-market-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिंगारी से भड़की ज्वाला, सब्जी मंडी की सात दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिंगारी से भड़की ज्वाला, सब्जी मंडी की सात दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
Sat, 21 Dec 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्मादपुर कस्बा में रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से सात दुकानें और एक मोटरसाइकिल जल गई। आग से करीब 14 लाख रुपये से अधिक के सामान जलने का अनुमान है। मंडी के लोगों का मानना है कि शुक्रवार रात को कुछ लोग अलाव ताप रहे थे। उसी की चिंगारी से आग लगी होगी।
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी में सत्ता निवासी राजेंद्र कुशवाहा की दुकान में अचानक आग लगी। इसकी सूचना पर सबसे पहले रहीश खां अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले चुकी थी।
रहीश खां ने पड़ोसियों की सबमर्सिबल पंप चलाकर अपने बच्चों और वहां मौजूद अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर आग बुझाना शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी दी। घना कोहरा होने के कारण फायर बिग्रेड करीब एक घंटे बाद पहुंची, लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इस बीच सात दुकानें जल कर राख हो चुकी थीं।
विज्ञापन
जानकारी होने के बाद पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। शासन से पीड़ितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की। इधर, विधायक राम प्रताप चौहान ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित दुकानदारों को सांत्वना दी। एसडीएम से पीड़ितों के नुकसान का आकलन कराकर जल्द रिपोर्ट भेज कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।