फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in two huts and a hut due to unknown reasons

Agra News: अज्ञात कारणों से दो झोंपड़ी व बुर्जी में लगी आग

Sun, 03 Nov 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two huts and a hut due to unknown reasons
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव नगला चिंती गऊपुरा में अज्ञात कारणों से दो झोंपड़ियों व एक बुर्जी में आग लग गई। इसमें दो भैंस व एक बकरी आग से बुरी तरह झुलस गईं। इनमें से एक भैंस अधिक झुलसने के कारण मर गई।
विज्ञापन

गांव नगला चिंती गऊपुरा में रविवार को अज्ञात कारणों से राखी व शिवम की झोंपड़ी व बुर्जी में आग लग गई। आग लगते देख ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी फोन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि फायर स्टेशन पर कई फोन करने के बाद भी फोन अटेंड नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने खुद ही बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से पहले ही झोपड़ी मे बंधी दो भैंस व एक बकरी आग से बुरी तरह झुलस गईं। इसके चलते एक भैंस जलकर मर गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed