{"_id":"623f633368bcd46412658867","slug":"fire-broke-out-in-the-warehouse-in-the-residential-area-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रिहायशी इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रिहायशी इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग
Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
सार
घटना रात तकरीबन 11.30 बजे की है। गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के हनुमान नगर में शनिवार रात तकरीबन 11:30 बजे एक गोदाम में आग लग गई। लपटें निकलने पर कॉलोनी के लोग घरों से निकल आए। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने लगभभ आधा घंटे में आग पर काबू कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हनुमान नगर में रीना चंद्रा का गोदाम है। गोदाम में एक ई रिक्शा और एक लोडिंग टेंपो खड़ा था। कुछ सामान भी रखा हुआ था। रात तकरीबन 11:30 बजे लोगों ने लपटें निकलती देखी। गोदाम के बराबर में ही घर बने हुए थे। गोदाम में आग लगने से आसपास के घरों से लोग निकल आए।
विज्ञापन
उन्होंने पहले बाल्टियों से पानी डाला। बाद में सबमसर्बिल पंप चलाया। आग से वाहन और अन्य सामान जलने लगा। कुछ ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल गई। दस मिनट बाद दमकल पहुंची। आधा घंटे में आग बुझ सकी। अग्निकांड में काफी नुकसान हुआ है। लीडिंग फायरमैन राकेश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन