फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in the handicraft showroom in Agra

आगरा: हैंडीक्राफ्ट शोरूम की पहली मंजिल पर कबाड़ में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 14 May 2022 11:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 May 2022 11:31 PM IST
सार

पुरानी मंडी मार्ग पर एक सिनेमा हॉल के पास हैंडीक्राफ्ट शोरूम है। शनिवार शाम को शोरूम की पहली मंजिल पर आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in the handicraft showroom in Agra
शोरूम की पहली मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में कैलाश सिनेमा के पास शनिवार शाम एक हैंडीक्राफ्ट शोरूम की पहली मंजिल पर कबाड़ में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। दो दमकलों ने आग बुझाई। गनीमत रही कि आग शोरूम तक नहीं पहुंची। पुरानी मंडी मार्ग पर बना यह शोरूम सिनेमा हाल के पीछे रहने वाले प्रवीन गुप्ता का है। 

विज्ञापन


शोरूम की पहली मंजिल पर एक कमरा बना है। उसमें कबाड़ रखा था। शाम को साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। धुआं निकलने पर कर्मचारियों को पता चला। सूचना पर दमकल पहुंच गईं। आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

शहर की 105 इमारतों में आग बुझाने के इंतजाम नहीं 

दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में आग लगने की घटना में 27 की मौत हो गई। इस घटना ने ताजनगरी की भी चिंता बढ़ा दी है। यहां भी 105 इमारतों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। एक साल में दो बार नोटिस दिया जा चुका है। इनमें 53 अस्पताल भी शामिल हैं। इनके मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर और देहात में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा में तीन फैक्टरी में आग लगी थी। हाईवे के सर्विस रोड स्थित फर्नीचर शोरूम में आग भी लग गई थी। इसके बाद एमजी रोड पर एक इलेक्ट्रानिक शोरूम में अग्निकांड हुआ था। एक महीने पहले एसएन मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में धुआं भरने पर अफरातफरी मच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed