{"_id":"62893260d9ba9d3d52405898","slug":"fire-broke-out-in-the-bushes-of-shahjahan-garden-near-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल से एक किमी दूर शाहजहां गार्डन की झाड़ियों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल से एक किमी दूर शाहजहां गार्डन की झाड़ियों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Sun, 22 May 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 May 2022 12:11 AM IST
सार
ताजमहल के पास शाहजहां गार्डन में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
झाड़ियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल से करीब एक किलोमीटर दूर शाहजहां गार्डन में शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक सूखे पेड़ में आग लग गई। आग की चपेट में आसपास के पेड़ भी आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई। आधे घंटे में आग बुझा ली गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
ताजमहल के पश्चिमी गेट से करीब एक किमी दूरी पर शाहजहां गार्डन है। रात करीब 10:30 लोगों ने गार्डन की झाड़ियों से लपटें निकलती देखी। देखते ही देखते आग ने कई पेड़ों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया।
विज्ञापन