{"_id":"621b1cf6edc1206bba62ed9c","slug":"fire-broke-out-in-shoe-factory-warehouse-near-highway-in-sikandra-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जूता फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों से पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जूता फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों से पाया गया काबू
Sun, 27 Feb 2022 12:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:10 PM IST
सार
रविवार की सुबह रुनकता में हाईवे किनारे बरौला शू फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में रविवार सुबह करीब सात बजे बरौला जूता फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। गोदाम में रखा काफी सामान जल गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रुनकता में हाईवे किनारे बरौला शू फैक्टरी है। फैक्टरी के पीछे हिस्से में गोदाम है। रविवार सुबह करीब सात बजे गोदाम से कर्मचारियों ने धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते लपटें उठने लगी। कर्मचारियों ने गोदाम में आग लगने की सूचना फैक्टरी मालिक के साथ पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
गोदाम के अंदर प्लास्टिक, चमड़ा और जूतों की सोल रखी थी। जिससे भाग भड़कती जा रही थी। इस पर जेबीसी से गोदाम की दीवार तोड़ दी गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। फैक्टरी मालिक सुशील सचदेवा ने बताया कि गोदाम में रखा काफी सामान आग में जल गया है। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन