फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in namkeen godown could be extinguished for an hour

Agra: नमकीन गोदाम में लगी भीषण आग, एक घंटे बुझाई जा सकी

Sat, 22 Oct 2022 03:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 03:48 PM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग को नियंत्रण में कर लिया गया।

विज्ञापन
fire broke out in namkeen godown could be extinguished for an hour
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के नवलगंज में स्थित एक नमकीन गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोग जुट गए।  गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बेलनगंज निवासी बबलू सोलंकी का नमकीन गोदाम नवल गंज में स्थित है। ये गोदाम शनिवार को बंद था। दोपहर के समय गोदाम  से धुआं उठने लगा।   धीरे-धीरे करके गोदाम में आग बढ़ती चली गई और विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद लोगों को जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन


लोगों ने नमकीन के गोदाम में आग लगने की जानकारी थाना पुलिस के साथ ही गोदाम मालिक को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग को नियंत्रण में कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed