फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in Meena Bazaar near Taj Western Gate

Agra: ताज पश्चिमी गेट के पास मीना बाजार में लगी आग, अफरातफरी

Sat, 20 May 2023 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 10:29 AM IST
सार

गनीमत ये थी की शुक्रवार की वजह से ताज बंद होने के कारण मीना बाजार भी बंद था, जिससे आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Fire broke out in Meena Bazaar near Taj Western Gate
ताज पश्चिमी गेट के पास मीना बाजार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर बेर का टीला स्थित मीना मार्केट में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आग लग गई। इससे मार्केट की गैलरी में लगी फाइबर शीट से लपटें उठने लगीं। शुक्रवार को ताजमहल बंद होने की वजह से अधिकतर दुकानें बंद थीं।

विज्ञापन

मच गई अफरातफरी

ताज के पश्चिमी गेट से 500 मीटर दूर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आगरा विकास प्राधिकरण ने बेर का टीला पर 2001 में 70 दुकानों की मीना मार्केट बनाई थी। वहां पार्किंग भी है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मार्केट की गैलरी में लगी फाइबर शीट व दुकान में लगी आग को देखकर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 2000 Note Ban: परेशान न हों, हर एकाउंट से बदल सकेंगे 20 हजार तक के नोट; जानें नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद था बाजार 

शुक्रवार होने की वजह से ताजमहल बंद था। इस वजह से दुकानों के अंदर रखा माल नहीं जला। जो हैंडीक्राफ्ट की दुकान खुली थी उसी में नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन दमकल पहुंच गईं। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।


आधा घंटे बाद पाया जा सका आग पर काबू 

ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि मीना मार्केट के पीछे झाड़ियों में आग लगी लगी थी। यह लपटें बाजार में दुकानों के बीच गैलरी में लगी फाइबर शीट तक पहुंच गईं। इसकी जानकारी पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। दुकानों में रखे गैस के सिलिंडर को बाहर निकाल लिया गया। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed