फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in contractor flat due to child burning firecrackers in Agra it was barely controlled

Agra: बच्चे ने जलाया पटाखा, कांट्रेक्टर के फ्लैट में लगी आग; सोसाइटी के फायर सिस्टम से पाया काबू

Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
सार

आगरा में बच्चे ने पटाखा जलाया तो कांट्रेक्टर के फ्लैट में आग लग गई। सोसाइटी के फायर सिस्टम से आग में काबू पाया गया। 

विज्ञापन
fire broke out in contractor flat due to child burning firecrackers in Agra it was barely controlled
Agra: बच्चे ने जलाया पटाखा, कांट्रेक्टर के फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दिवाली पर बच्चों के लिए आतिशबाजी खरीदकर ला रहे हैं तो सुरक्षा का भी ख्याल रखें। सिकंदरा के भावना एस्टेट स्थित एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.30 बजे कांट्रेक्टर नरेंद्र सिंह सेंगर के फ्लैट में पटाखा जलाने से आग लग गई। आग लगता देखकर अपार्टमेंट के गार्ड आ गए। उन्होंने परिवार को सुरक्षित बाहर निकालकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दमकल के पहुंचने तक आग पर काबू कर लिया गया। घटना से फ्लैट में रहने वाले दहशत में आ गए।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरी मंजिल पर फ्लैट संख्या 226 में घटना हुई थी। पूछताछ में पता चला कि नरेंद्र सिंह घर पर नहीं थे। पत्नी, बहू, बेटी के अलावा दो बच्चे थे। फ्लैट के स्टोर में आतिशबाजी के कुछ पैकेट रखे हुए थे। अचानक एक बच्चे ने पटाखा जला दिया, जिससे पास रखे दूसरे पटाखों में आग लग गई। आग लगता देखकर परिवार की महिलाएं आ गईं। उन्होंने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के सचिव एमसी अग्रवाल और गार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोसाइटी में लगे फायर सिस्टम से आग बुझाने के प्रयास किए। धुआं भरने से कुछ देर के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। मगर, 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग से एक कमरे का फर्नीचर जल गया। वहीं धुएं से फ्लैट काला हो गया। बाद में तीन दमकल पहुंची।

इन बातों का रखें ध्यान

सीएफओ ने बताया कि दिवाली पर आतिशबाजी लेकर आ रहे हैं तो सुरक्षा का ख्याल रखें। आतिशबाजी की पहुंच बच्चों से दूर होनी चाहिए। पटाखे चलाएं तो बड़े भी बच्चों के साथ होने चाहिएं। पानी की बाल्टी अपने पास रखें। ऐसे स्थान पर नहीं रखें, जहां पर आग लगने का खतरा ज्यादा हो। घर में खुले स्थान पर आतिशबाजी रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed