फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in a house agra

आगरा: कमला नगर के एक मकान में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 22 Apr 2021 09:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
fire broke out in a house agra
मकान में उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला

आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में गुरुवार की सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने से मकान में परिवार के दो लोग फंस गए। क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह उन्हें सकुशल बाहर निकाला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग बुझाई।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कमला नगर में रामलाल का मकान है। उन्होंने मकान में ही जूता मैटेरियल की दुकान और गोदाम बना रखा है। गुरुवार सुबह तकरीबन आठ बजे मकान में आग लग गई। मकान में धुआं देख परिवार के जान बचाकर बाहर भागे, लेकिन एक महिला और युवक फंस गए। 
विज्ञापन


महिला और युवक दूसरी मंजिल पर थे। स्थानीय युवकों ने अपनी जान पर उन लोगों का सकुशल बचाया। इस बीच दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में काफी सामान जला है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed