{"_id":"68f7c7073838bf16940da4e6","slug":"fire-broke-out-at-three-places-due-to-firecrackers-and-lamps-kasganj-news-c-175-1-kas1003-138593-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पटाखों और दीपक से 3 जगह लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पटाखों और दीपक से 3 जगह लगी आग
Tue, 21 Oct 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर पटाखों और दीपक की वजह से 3 अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। दो जगह अग्निशमन टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जबकि तीसरी जगह ग्रामीणों ने मशक्कत करके आग बुझाई।
अग्निशमन अधिकारी नीतेश शर्मा ने बताया कि दिवाली पर पटाखों की वजह से मंगलवार की रात सोरों थाना क्षेत्र के दो गांव में आग लगने की घटनाएं हुई। पहली घटना गांव तुमरिया में हुई। जहां पटाखे चलाने से कंडे के बिटोरे में आग लग गई। इससे पहले आग विकराल रूप ले पाती। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की टीम पहुंचने से पहले खुद ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दूसरी घटना गांव नगला राधे में हुई। जहां पटाखे की चिंगारी से झुग्गी, झोपड़ी और बिटोरे में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। दोनाें घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। तीसरी घटना रविवार की रात नदरई गेट इलाके में एसबी प्लाजा में हुई। शॉपिंग काम्प्लेक्स में संचालित ब्यूटी पार्लर में दीपक की वजह से आग लग गई। इससे पार्लर में रखा कॉस्मेटिक का सामान व अन्य उपकरण जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।