फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in Vrindavan in bus returning from Mahakumbh carrying devotees of Telangana

Mathura: महाकुंभ से तेलंगाना के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस में वृंदावन में लगी आग, एक की मौत और कई झुलसे

Tue, 14 Jan 2025 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Jan 2025 09:04 PM IST
सार

तेलंगाना के निर्मल जिला से चली बस में 50 यात्री सवार थे। बस करीब 2:30 बजे वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। श्रद्धालु बस से उतरकर दर्शन करने के लिए चले गए, तभी करीब साढ़े पांच बजे खड़ी बस में आग लग गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in Vrindavan in bus returning from Mahakumbh carrying devotees of Telangana
धू-धू कर जलती बस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में पर्यटक सुविधा केंद्र में खड़ी बस में मंगलवार को अचानक आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई यात्री बुरी तरह से झुलस गए हैं। शीशा तोड़कर यात्रियों ने जान बचाई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस तेलंगाना के श्रद्धालुओं को महाकुंभ में स्नान कराकर लौट रही थी। बताया जा रहा वृंदावन में सिगरेट जलाने से यह हादसा हुआ है। बस में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर रखे थे, जिससे आग ने विकारल रूप ले लिया।

विज्ञापन


तेलंगाना से 50 श्रद्धालुओं को लेकर आई बस में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग श्रद्धालु द्रुपद पुत्र भेजना ग्राम पाल जी जिला कुम्हेर तेलंगाना की मौत हो गई है। इस यात्री की जानकारी तब हुई जब दमकल कर्मियों ने बस की आग बुझाई और अंदर देखा तो एक श्रद्धालु का कंकाल मिला। बस के समीप यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था में लगे बस मालिक के भाई ने बताया कि बुजुर्ग श्रद्धालु बीमार था, इस वजह से वह 50 अन्य यात्रियों के साथ मंदिर दर्शन करने नहीं जा सका। वह पीछे की सीट पर बैठकर बीड़ी पी रहा था तभी अचानक बस में आग लग गई और उसे निकालने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना के निर्मल जिला से चली बस में 50 यात्री सवार थे। बस करीब 2:30 बजे वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। श्रद्धालु बस से उतरकर दर्शन करने के लिए चले गए, तभी करीब साढ़े पांच बजे खड़ी बस में आग लग गई।

विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस में लगी आग के कारण की जांच करने की निर्देश दिए हैं पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed