फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in shop and dance academy on Bamrauli Road

आगरा: बमरौली रोड पर दुकान व डांस एकेडमी में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

Thu, 26 Oct 2023 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Oct 2023 01:18 PM IST
सार

बमरौली रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दुकान व डांस एकेडमी से लोगों ने आग की लपटों को उठते हुए देखा।  दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया। 
 

विज्ञापन
Fire breaks out in shop and dance academy on Bamrauli Road
आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बमरौली रोड पर मंगलवार रात परचून की दुकान में भीषण आग लग गई। कांच की बोतलें फटने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास मगर तब तक आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। डांस एकेडमी भी चपेट में आ गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया। तब तक अधिकतर सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


द्वारका अपार्टमेंट बमरौली रोड निवासी शिवम यादव की परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर आ गए। करीब 11 बजे चौकीदार ने फोन कर दुकान में आग लगने के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें और तेज हो गई और धमाके होने लगे।
विज्ञापन


डांस एकेडमी भी आग की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची दमकल की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आरोप है कि दुकान में आग लगाई गई है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed