फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire breaks out in bus, passengers burn and death

दिल्ली से लखनऊ जा रही बस में लगी आग, चार यात्रियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 25 Mar 2019 08:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Mar 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
fire breaks out in bus, passengers burn and death

मैनपुरी के करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात भीषण हादसा हो गया। रात तकरीबन दो बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए।

विज्ञापन


मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और दो युवक शामिल हैं। हादसे में दो लोग झुलस गए। इन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में कुल सात लोग सवार थे। गनीमत रही है कि एक युवक समय रहते बस से उतर गया था।  
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृत यात्रियों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माइलस्टोन 77 के निकट हुआ हादसा

दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ के आलमबाग जा रही रोडवेज बस में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के निकट अचानक आग लग गई। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। उसमें सवार सात लोगों में चार जिंदा जल गए। 

दो यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि एक युवक बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ करहल राकेश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों की टीम भी मौके पर बुला ली गई।

हादसे में डॉक्टर ज्योति पत्नी डॉक्टर निशांत कुमार निवासी संजय गांधी नगर लखनऊ तथा पुत्री नियति के अलावा बस चालक मोहम्मद इसरार अहमद निवासी बुलंदशहर तथा परिचालक धनंजय मौर्य निवासी जाखमई प्रतापगढ़ की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सौरभ श्रीवास्तव निवासी गोमतीनगर लखनऊ को  लखनऊ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed