{"_id":"618fa4850cc7f641ef7cfaa5","slug":"fire-breaks-out-in-jnnurm-bus-on-mathura-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जेनर्म की बस में आग लगने से हड़कंप, सवारियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जेनर्म की बस में आग लगने से हड़कंप, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
Sat, 13 Nov 2021 05:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 05:11 PM IST
सार
गोवर्धन क्षेत्र में शनिवार को मथुरा मार्ग पर हादसा हो गया। यहां मथुरा जा रही जेनर्म की बस में अचानक आग लग गई। बस में 29 सवारियों थीं। सभी ने बमुश्किल अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर जेनर्म की बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में सवार सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जेनर्म (जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्युअल मिशन) की बस गोवर्धन से मथुरा की ओर जा रही थी। गांव जचौदा के समीप अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लग गई। जिससे बस में चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि सभी सवारी समय रहते बस से उतर गईं। कुछ लोग खिड़कियों से कूद गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। चालक अखिलेश के अनुसार बस में 29 सवारियां बैठी हुई थीं। कोई हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन