फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in gas cylinder while making tea household goods worth lakhs destroyed

आगरा: चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, जल गया लाखों का घरेलू सामान

Wed, 14 Oct 2026 11:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 14 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in gas cylinder while making tea household goods worth lakhs destroyed
fire demo - फोटो : istock
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के संधौली की ठार बड़ोबरा खुर्द गांव में बुधवार को एक हादसा टल गया। बदोवरा खुर्द में नरेश के घर में गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे मोटरसाइकिल, फ्रिज और लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सिलिंडर में गैस खत्म होने के बाद ग्रामीणों ने गीला कपड़ा डालकर सिलिंडर से गैस रिसाव को रोका। नरेश की पत्नी चाय बना रही थीं। चूल्हा ऑन करते ही सिलिंडर से तेज लपटें निकलीं, जिससे आग लगी। आग तेजी से फैली और पास खड़ी मोटरसाइकिल, फ्रिज समेत घरेलू सामान को चपेट में ले लिया। घटना के समय नरेश की पत्नी और तीन छोटे बच्चे घर पर थे, बाकी सदस्य खेतों पर थे। आग लगने से हड़कंप मच गया। बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल पहुंचने से पहले ही उन्होंने पानी और रेत डालकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed