फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire breaks out at LG showroom on MG Road in Agra

आगरा: इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में लगी भीषण आग, 80 लाख का नुकसान होने का अनुमान

Fri, 06 May 2022 09:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 May 2022 09:36 AM IST
सार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एमजी रोड पर एलजी शोरूम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
fire breaks out at LG showroom on MG Road in Agra
आग की घटना के बाद शोरूम के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर अंजना सिनेमा के सामने विनोद कुमार गांधी के शोरूम अनिल इलेक्ट्रॉनिक्स में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। अग्निकांड से अफरातफरी मच गई। दमकलों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तकरीबन 80 लाख रुपये के नुकसान की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट होने की आशंका है।

विज्ञापन


विनोद कुमार गांधी काले का ताल के रहने वाले हैं। शोरूम तकरीबन 1500 फुट में बना है। जिस मार्केट में शोरूम है, उसके बराबर में पहली मंजिल पर ज्वैलर्स सहित कई और शोरूम हैं। शुक्रवार सुबह तकरीबन सात बजे चौकीदार ने शोरूम से धुआं निकलता देखा। इस पर शोरूम मालिक को फोन किया। वह शोरूम पर आ गए। इस पर शोरूम को खोला गया। उसमें से लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस और दमकल पहुंच गईं। एक शटर नहीं खुल रहा था। इस पर उसका ताला तोड़ा गया। बाद में अंदर लगा शीशा भी तोड़ना पड़ा। तब आग पर पानी डाला गया। तकरीबन दो घंटे में आग पर काबू किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलईडी से लेकर फ्रिज तक जले

शोरूम में एलईडी, एसी, टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे हुए थे। आग से सभी जल गए। दीवार पर लगे एलईडी पिघल गए। आग लगने की जानकारी पर मार्केट के अन्य दुकानदार भी आ गए। उन्हें डर सता रहा था कि कहीं आग भड़क नहीं जाए। मगर, दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू कर लिया। शोरूम मालिक विनोद गांधी ने पुलिस को 80 लाख रुपये का नुकसान होने के बारे में बताया है। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।

एमजी रोड पर लग गया जाम

अग्निकांड सुबह हुआ था। इस समय वाहनों का दबाव कम रहता है। पुलिस ने शोरूम के सामने रास्ता रोक दिया था, जिससे आग बुझाने का कार्य आसानी से किया जा सके। वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। इससे जाम लग गया। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आग शॉर्टसर्किट से लगने की आशंका है। जांच की जा रही है। मालिक ने 80 लाख के नुकसान की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed