फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire breaks many place due to firecrackers on diwali in agra

दिवाली पर ताजनगरी में धुआं हो गए करोड़ों के पटाखे, चिंगारी से कई जगह लगी आग

Mon, 28 Oct 2019 09:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
fire breaks many place due to firecrackers on diwali in agra
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद ताजनगरी में देर रात तक आतिशबाजी होती रही। दिवाली पर लोगों ने करीब 50 करोड़ रुपये के पटाखे धुआं कर दिए। वहीं आतिशबाजी की चिंगारी से शहर में दो गोदामों समेत कई स्थानों पर आग लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शाम से लेकर आधी रात तक दौड़ती रहीं। 
विज्ञापन


जगदीशपुरा में रविवार रात तकरीबन 10 बजे शांति सिनेमा के समीप फोम के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं रात 12 बजे थाना सदर क्षेत्र में टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। यहां भी आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी से आग लगी थी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। आग में काफी माल जलकर राख हो गया। इसके अलावा आतिशबाजी से अधिकांश जगहों पर कूड़े के ढेर और छिटपुट आग लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

50 करोड़ से अधिक का लगा आतिशबाजी का बाजार

आगरा में दिवाली पर आतिशबाजी के लिए 17 स्थानों पर 250 से अधिक अस्थायी दुकानें लगाई गई। यहां से पटाखे खरीदने के लिए सुबह से देर रात तक भीड़ उमड़ी। बच्चों के साथ लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। 

पटाखा बाजारों के अलावा तमाम लोग गोदामों से भी पटाखे खरीदने पहुंचे। यहां भी लंबी-लंबी लाइन लगी रही। हंगामे की स्थिति भी बन गई। ऐसे में पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। दोपहर तक अधिकांश गोदामों में स्टॉक खत्म हो गया। 

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर रात 8 से 10 बजे के बीच ही आतिशबाजी का आदेश दिया था। उसका अनुपालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसके बावजूद देर रात तक पटाखे फूटते रहे। इससे सोमवार की सुबह धुंध छाई रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed