फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire breaks in geriatric ward of district hospital mainpuri

मैनपुरी: जिला अस्पताल के जीरियाटिक वार्ड में लगी आग, दो बेड जले, स्टाफ को सुबह चला पता

Fri, 19 Mar 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fire breaks in geriatric ward of district hospital mainpuri
जिला अस्पताल मैनपुरी

मैनपुरी के जिला अस्पताल स्थित जीरियाटिक वार्ड में बुधवार की रात बिजली के पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से वार्ड के दो बेड पूरी तरह से जल गए। अन्य सामान भी जला है। हैरत की बात यह है कि आग लगने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को रात में नहीं हो सकी। अगर यह आग फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के सामने जीरियाटिक वार्ड की स्थापना की गई है। इस वार्ड में सीनियर सिटीजन भर्ती किए जाते हैं, लेकिन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए हाल ही में इस वार्ड का प्रयोग कोविड-19 टीकाकरण के लिए किया जा रहा है। इस वार्ड में 10 बेड पड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


बुधवार की रात यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं था। रात को एक बेड के ऊपर लगे हुए पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और पंखा बेड पर आ गिरा। जिससे बेड में आग लग गई। एक बेड की आग ने दूसरे बेड को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि उस पंक्ति में दो ही बेड थे, दूसरी पंक्ति के बेड में वहां से दूरी थी। आग रात में कितने बजे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह जब सफाई कर्मचारी ने सफाई व्यवस्था के लिए बार्ड को खोला तो आग लगने का पता चल सका। आग लगने से दो बेड पूरी तरह से जल गए।  

पास में ही स्थित बर्न वार्ड में चार मरीज थे भर्ती 
जीरियाटिक वार्ड की दीवार से ही सटा हुआ बर्न वार्ड है। बुधवार की रात बर्न वार्ड में चार मरीज भर्ती थी। ईश्वर की कृपा रही कि यह आग फैल नहीं सकी। नहीं तो बर्न वार्ड के मरीजों की जान को खतरा हो सकता था। बर्न वार्ड के पास ही दो बड़े जनरेटर भी रखे हुए हैं। यदि आग उन जनरेटर तक पहुंचती तो पूरा हॉस्पिटल ही आग की चपेट में आ सकता था। 

ब्लड बैंक तक पहुंचती आग तो बिगड़ सकती थी स्थिति 
जीरियाटिक वार्ड के ठीक सामने ब्लड बैंक स्थिति है। यदि आग ब्लड बैंक तक पहुंचती तो जिले के कई लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। ब्लड बैंक जिले की एक मात्र बैंक है जहां ब्लड की व्यवस्था है। जीरियाटिक वार्ड में दो बेड पूरी तरह से जल गए। वार्ड में अन्य सामान भी जला, लेकिन हैरत की बात है कि अस्पताल प्रशासन को आग की जानकारी तक नहीं हो सकी। 

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से जीरियाटिक वार्ड में आग लगी थी। जिससे दो बेड जल गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। उस समय वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था। लाइन को लाइनमैन बुलाकर ठीक करा दिया गया है। जला हुआ सामान बाहर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed