{"_id":"5db440328ebc3e93ac722869","slug":"fire-breaks-in-fireworks-shop-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दिवाली पर पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, 11 दुकानें हुईं राख, 12 वाहन भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दिवाली पर पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, 11 दुकानें हुईं राख, 12 वाहन भी जले
Sun, 27 Oct 2019 09:55 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी की दुकान से उठतीं लपटें
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में सुल्तानपुरा स्थित पटाखा बाजार में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। एक जलता हुआ पटाखा दुकान में रखे पटाखों में गिरने की वजह से ये हादसा हुआ। कुछ ही देर में एक के बाद एक 11 दुकानें आग की चपेट में आ गईं।
आग लगने से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार और ग्राहक भाग खड़े हुए। दमकल नहीं होने की वजह से आग बुझाने में देरी हुई। बाद में सूचना पर दमकल और पुलिस आई। तकरीबन आधा घंटे बाद आग बुझाई जा सकी।
सुल्तानपुरा में एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के बाहर खाली मैदान में हर साल पटाखा बाजार लगता है। इस बार मैदान में 16 अस्थायी दुकान लगी थीं। शनिवार को खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक भी आए हुए थे।

Trending Videos
बच्चों ने चलाया था पटाखा
मौके पर एसएसपी बबलू कुमार व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
राजू की तीन नंबर दुकान के बाहर दो बच्चे आए। दुकानदार आकाश ने बताया कि बच्चों ने बटरफ्लाई पटाखा चला दिया। इससे कुछ देर रोशनी हुई। इसके बाद जलता हुआ पटाखा राजू की दुकान में रखे पटाखों पर गिर गया।
इससे दुकान में रखे पटाखे जलने लगे। कुछ ही देर में पटाखों में धमाके होने लगे। यह देखकर दुकानदार भाग खड़े हुए। वह कुछ कर पाते उससे पहले ही 11 दुकानों में आग लग गई।
आग की लपटें ऊपर 30 से 50 फुट उठने लगी। यह देखकर आसपास के मोहल्ले में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। मैदान में भगदड़ मच गई। लोग अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए।

आधा घंटे में आग पर पाया काबू
पांच दुकानें तकरीबन 20 मीटर की दूरी पर थीं। वहां तक आग नहीं पहुंची। दुकानदारों ने पटाखे हटा लिए। आग से 11 दुकान और 12 स्कूटर और बाइक जल गए। सूचना पर दमकल और पुलिस पहुंच गई। दमकलों आधा घंटे में आग पर काबू पाया।
अग्निकांड में आकाश, सुमित, दीपक अग्रवाल, बंटी, राजू, महेश गोस्वामी, निखिल अग्रवाल की दुकान जल गईं। लाखों का माल और नकदी भी जल गई। सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, सीओ सदर विकास जायसवाल भी पहुंच गए।