{"_id":"5dbc00fb8ebc3e93b0398b49","slug":"fire-breakout-in-warehouse-near-cng-pump-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: सीएनजी पंप के समीप गोदाम में लगी भीषण आग, तीन घंटे तक दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: सीएनजी पंप के समीप गोदाम में लगी भीषण आग, तीन घंटे तक दहशत में रहे लोग
Fri, 01 Nov 2019 03:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Nov 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में गुरुवार देर शाम जलेसर रोड स्थित कबाड़े के गोदाम में आग लग गई। मौके पर पहुंची तीन दमकलों ने अथक प्रयास के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। कुछ ही दूरी पर सीएनजी पंप था। इसके चलते आसपास के दुकानदारों की सांसे थमी रहीं।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी रोहित ठाकुर का जलेसर रोड अशोक दीक्षित मार्केट के पास कबाड़े का गोदाम है। त्योहार के चलते यह गोदाम दीपावली से बंद था। गोदाम के पीछे खत्ता पड़ा हुआ है। गुरुवार शाम को खत्ता में लगी आग गोदाम के अंदर पहुंच गई।
दो मंजिल तक पहुंची आग
आग ने गोदाम के अंदर रखे गत्ता, प्लास्टिक आदि को अपनी चपेट में लिया और आग विकराल हो गई। आग की लपटें करीब दो मंजिल तक पहुंच गई। गोदाम के अंदर खड़े पीपल के पेड़ ने भी आग पकड़ ली। गोदाम के अंदर से उठती आग की लपटों को देख दुकानदारों के साथ राहगीरों में भी अफरा तफरी मच गई।

सूचना पर फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। एक गाड़ी आग बुझाने में सफल नहीं हो सकी तो दो गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। तीन गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। तब कहीं जाकर क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।
ससुराल गया है गोदाम स्वामी
रोहित ठाकुर की ससुराल जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन में है। वो पत्नी को दूज कराने के लिए दो दिन पूर्व ही ससुराल गया था। आज उसके आने की उम्मीद थी और शुक्रवार को गोदाम खोला जाता। इससे पहले ही गोदाम में आग लग गई।
पुलिस बल मौके पर पहुंचा
आग की सूचना पर फायर विभाग के सीएफओ जसवीर सिंह व कोतवाल उत्तर के साथ यूपी 100 के साथ चौकी प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। क्योंकि जिस स्थान पर आग लगी थी। वहीं से 50 मीटर की दूरी पर सीएनजी और पेट्रोल पंप भी था।