Agra: पांच हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाले स्काई डाइवर्स बुरे फंसे, इस मामले में दर्ज होगी एफआईआर
एनर्जी ड्रिंक कंपनी के प्रमोशन के लिए आगरा आए स्काई डाइवर्स ने सोमवार को महताब बाग में कंपनी के लोगो वाले सूट के साथ फोटो सेशन करवाया था। अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि इस मामले में एफआईआर करवाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के पास पांच हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर हवाई स्टंट करने वाले स्काई डाइवर्स बुरे फंस गए हैं। एनर्जी ड्रिंक कंपनी के प्रमोशन के लिए आगरा आए फ्रांस के तीन स्काई डाइवर्स ने सोमवार को महताब बाग में कंपनी के लोगो वाले विंगसूट के साथ फोटोशूट करवाया था। इस मामले में नियमों का उल्लंघन करने पर कंपनी और स्काई डाइवर्स के खिलाफ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने (एएसआई) रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि महताब बाग में तीनों स्काई डाइवर्स फोटो सेशन के दौरान कंपनी का लोगो वाला सूट ले गए थे। तीनों ने नियम विरुद्ध यहां फोटोशूट कराया। इस मामले में एफआईआर कराई जाएगी। बता दें कि तीनों स्काई डाइवर्स ने जो विंगसूट पहना था, उसमें एनर्जी ड्रिंक कंपनी का लोगो बना था। विंगसूट पहने स्काई डाइवर्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है।
विंगसूट पहन लगाई थी छलांग
ताजमहल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ग्यारह सीढ़ी पर एक एनर्जी ड्रिंक कंपनी की ओर से रोमांच से भरी उड़ान का आयोजन किया गया था। फ्रांस के फ्रेडरिक फुगेन ने अपने दो साथियों के साथ ताज के साए में पांच हजार फीट की ऊंचाई से तिरंगा फारमेशन बनाया। शाम साढ़े पांच बजे सोल फ्लायर्स ने जंप की। तीनों करीब एक मिनट तक आसमान में करतब करते हुए विंग शूट के माध्यम से जमीन पर उतरे थे।
संबंधित खबर- Agra: ताजमहल के पास हवा में हैरतअंगेज करतब, विदेशी स्काई डाइवर्स ने 5000 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग