फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR will be lodged against enumerators and supervisors who are missing from census training.

Agra News: जनगणना प्रशिक्षण से गायब प्रगणकों और पर्यवेक्षकों पर होगी एफआईआर

Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against enumerators and supervisors who are missing from census training.
आगरा। जनगणना के प्रशिक्षण से गायब प्रगणक और पर्यवेक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी। बृहस्पतिवार को नगर जनगणना अधिकारी व अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने अनुपस्थित कर्मियों की सूची बनाने और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के चार जोन में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। शहर में करीब 4000 प्रगणक जनगणना करेंगे। प्रशिक्षण सत्रों से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के तहत दंडात्मक कार्यवाही का प्रावधान है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त को प्रशिक्षण केंद्रों बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थित मिले। वर्तमान में जनगणना के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बचेगा समय और सरकारी धन
अपर नगर आयुक्त के मुताबिक, यदि कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं होते हैं, तो दोबारा सत्र आयोजित करने पड़ेंगे। इससे न केवल सरकारी धन का अपव्यय होगा, बल्कि पूरी प्रक्रिया की समय सीमा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगरा के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के नामित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। जो कर्मचारी बिना किसी ठोस या वैध कारण के गायब पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध तत्काल कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed