{"_id":"662d59ee96739a0ff205dd24","slug":"fir-will-be-filed-for-not-providing-vehicle-for-elections-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-114442-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चुनाव के लिए वाहन नहीं देने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चुनाव के लिए वाहन नहीं देने पर होगी एफआईआर
Sun, 28 Apr 2024 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में चुनावों में वाहनों की उपलब्धता के लिए तैयारियां तेज की गई हैं। वाहन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। छोटे वाहनों को 4 मई तक और बड़े वाहनों के लिए 5 मई की तिथि निर्धारित की है। सभी वाहन मंडी समिति पर उपलब्ध कराने होंगे। जो वाहन स्वामी चुनावों के लिए वाहन उपलब्ध रिपोर्ट नहीं कराएंगे उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को मतदान होना है। वाहनों की उपलब्धता समय से कराने के लिए 711 वाहन स्वामियों को नोटिस तामील कराए गए हैं। जनपद में चुनाव के लिए 312 बड़े वाहन बस और ट्रकों की आवश्यकता होगी। जनपद में 188 बड़े वाहन की पंजीकृत हैं। जिन्हें नोटिस पहुंचा दिए गए हैं। शेष 123 वाहनों अलीगढ़ मंडल पूल से आवंटित किए गए हैं। जो निर्धारित तिथि तक जनपद पहुंच जाएंगे। जबकि वहीं 523 छोटे वाहन कार, लोडर टेंपो आदि की जरूरत पड़ेगी। जिनके वाहन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं।एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र ने बताया कि छोटे वाहन राजकीय नहीं होने की स्थिति में निजी छोटे वाहनों को चुनावों में लगाया जाएगा। इसके लिए छोटे वाहन बोलेरो, इनोवा, स्कॉर्पियों व अन्य कार स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। वाहन स्वामी छोटे वाहनों को चार मई अपराह्न तीन मंडी समिति में उपलब्ध करा दें। वहीं, बड़े वाहन बस, ट्रक आदि स्वामी पांच मई को पूर्वाह्न 10 बजे तक मंडी समिति में उपलब्ध कराने होंगे। वाहन प्रभारी अधिकारी वाहन व्यवस्थापक के सुपुर्द करा दें। उन्होंने बताया कि जो वाहन स्वामी अपने वाहनों को समय से उपलब्ध नहीं कराएंगे उनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट लोकसभा प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धारा में दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन