फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR will be filed against 40 teachers who were absent

Agra News: गैरहाजिर रहे 40 शिक्षकों पर होगी एफआईआर

Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR will be filed against 40 teachers who were absent
कासगंज। लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना 40 शिक्षकों को भारी पड़ा। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल से श्रीगणेश इंटर कालेज में पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मियों को लगाया गया है। यह प्रशिक्षण इसलिए दिया जाता है ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इस प्रशिक्षण में शामिल होने में कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। काफी संख्या में मतदान कर्मी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने ऐसे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अनुपस्थित रहने वाले 40 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोकने एवं एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed