{"_id":"5ea98a8aa4c8924bbc7b6f22","slug":"fir-should-be-lodged-against-fake-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाईः फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दर्ज की जाए एफआईआर, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाईः फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दर्ज की जाए एफआईआर, मची खलबली
Wed, 29 Apr 2020 07:39 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
investigation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड सत्र 2004-05 का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर परिषदीय बेसिक स्कूलों में नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के संबंध में सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी एसपी को पत्र लिखा है। अनुरोध किया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से तहरीर दिए जाने पर एफआईआर दर्ज कर ली जाए। इस संबंध थानाध्यक्षों को निर्देश दिया जाए।
फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त किए जाने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जानी है। जिले में एसआईटी (विशेष जांच दल) की संशोधित सूची के आधार पर 249 शिक्षक चिह्नित जरूर किए गए हैं, पर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है।
आठ अक्तूबर 2019 को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुए अग्निकांड में कुछ शिक्षकों के रिकॉर्ड जल गए और बाकी कमरे सील हैं। विभाग के पास चिह्नित शिक्षकों की सूची है, उसको डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से सत्यापित कराने का प्रयास किया जा रहा है, अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

लॉकडाउन घोषित होने के बाद से ही विश्वविद्यालय के कार्यालय भी बंद हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएड सत्र 2004-05 के करीब 2800 प्रमाणपत्रों को निरस्त कर दिया है, पर सूची सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे भी बेसिक शिक्षा विभाग को कार्रवाई में परेशानी हो रही है।
विश्वविद्यालय खुलने का इंतजार
एसआईटी की संशोधित सूची के आधार पर जिले में चिह्नित 249 शिक्षकों की सूची सत्यापन के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को भेजी गई है। सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। विश्वविद्यालय खुलने का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद अधिकारियों से मिलकर सूची का सत्यापन कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजीव कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी।