{"_id":"611ea3478ebc3e14f15e3829","slug":"fir-registered-against-sp-district-president-and-great-party-leader-regarding-travel-kasganj-news-agr5043544155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाक्र्तोश यात्रा को लेकर सपा जिलाध्यक्ष व महान दल नेता पर एफ आई आर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाक्र्तोश यात्रा को लेकर सपा जिलाध्यक्ष व महान दल नेता पर एफ आई आर दर्ज
विज्ञापन
सोरों। कासगंज जिले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी एवं महान दल की जनाक्रोश रैली को लेकर आए नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोरों थाना में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष व महान दल के नेता सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार को महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य जनाक्रोश यात्रा को लेकर जिले में पहुंचे। इस आयोजन की प्रशासन से अनुमति भी ली गई थी। सोरों थाने के उप निरीक्षक किशन कुमार ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप है समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, महान दल के नेता जेपी मौर्य एवं अन्य लोगों के साथ रैली निकाल रहे थे। रैली में न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था और न ही लोगों द्वारा मास्क लगाए गए। शासन की किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था इससे स्थिति खराब होने का अंदेशा था । इन्हीं आरोपों के साथ थाने में प्राथमिकी महामारी अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में दर्ज की गई है।
समाजवादी पार्टी और महानदल के कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र में अपनी बात कहने और विरोध करने का संवैधानिक अधिकार है। इस तरह से एफआईआर दर्ज करना गलत है।
देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, सपा,