फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR registered against Bolero driver in Kasganj road accident

कासगंज सड़क हादसा: बोलेरो चालक की लापरवाही से गई थी 10 श्रद्धालुओं की जान, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 May 2022 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 May 2022 05:50 PM IST
सार

पटियाली-कायमगंज मार्ग पर बोलेरो गाड़ी की टक्कर से ऑटो चालक और नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस मामले में ऑटो चालक के भाई ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
FIR registered against Bolero driver in Kasganj road accident
कासगंज सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद में पटियाली-कायमगंज मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस हादसे में ऑटो में सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। मृतक ऑटो चालक के भाई की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बोलेरो चालक पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाकर ऑटो को टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


मृतक ऑटो चालक सरनाम सिंह के भाई देव सिंह निवासी कुंवरपुर इमिलाक जनपद फर्रुखाबाद ने एफआईआर में कहा कि ऑटो से घसिया चिलौली गांव की श्रद्धालु सुनीता शर्मा, रूप रानी, मैना, मंजू, नीरज, कमलेश, किरन, आरोही, ज्योति, कुसुमलता भोलेबाबा के आश्रम से लौट रहे थे। 
विज्ञापन


गांव अशोकपुर के पास बोलेरो चालक (अज्ञात) ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों सहित 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कमलेश पत्नी राजेश शर्मा का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल के दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर स्पीड ब्रेकर व संकेतक लगाने के निर्देश

पटियाली कायमगंज मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने मार्ग पर आवश्यकता देखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जहां सावधान करते हुए संकेतक लगाने की आवश्यकता है वहां संकेतक लगाए जाएं। यह निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को दिए हैं। इसके अलावा इस मार्ग के हॉटस्पॉट चिह्नित करने को भी कहा है।  

किसान दुर्घटना योजना से मिलेगी सहायता

सड़क दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की मौत के मामले में शासन ने कोई आर्थिक सहायता घोषित नहीं की है। इस संबंध में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर का कहना है कि किसान दुर्घटना बीमा योजना से फर्रुखाबाद प्रशासन के द्वारा पात्रता के आधार पर सहायता दी जाएगी। इस संबंध में फर्रुखाबाद प्रशासन को रिपोर्ट दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed