फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR registered against 20 BLOs for negligence

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर 20 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 20 BLOs for negligence
कासगंज। सदर विधानसभा की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य कराने के लिए नियुक्त किए गए बीएलओ कार्य में दिलचस्पी नहीं ले रहे। तमाम बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित चल रहे हैं और ड्यूटी पत्र व अभिलेख भी ग्रहण नहीं कर रहे। प्रशासन लापरवाह बीएलओ को लेकर सख्त कदम उठा रहा है। 20 बीएलओ के खिलाफ कासगंज एवं ढोलना थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहसीलदार ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र में सहायक अध्यापक अनुपम मिश्र, अनुप्रिया भारद्वाज, शिखा, विनोद कुमार एवं दीपक कुमार वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं सदर कोतवाली शहर में 15 सहायक अध्यापकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन अध्यापक अध्यापिकाओं में शिखा तिवारी, अनीता सक्सेना, मनीषा, सुनीता शर्मा, मिथलेश, पिंकी सोलंकी, कपिल देव, उर्मिला देवी, तान्या वार्ष्णेय, चारू गौड़, रिचा कुमारी, अजय कुमार, इंदुरानी, मुकेश कुमारी, शिवांगी साहू हैं।
विज्ञापन

दो बीएलओ काम पर लौटे
सोरों थाने में 6 जुलाई को दो बीएलओ सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार एवं पूजा कार्य पर नहीं आए थे। इससे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। ये दोनों बीएलओ काम पर वापस लौट आए हैं और अपना कार्य शुरू कर दिया है। तहसीलदार अजय कुमार ने उनके विरुद्ध संचालित कार्रवाई निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
20 लापरवाह बीएलओ के खिलाफ थाना ढोलना व कासगंज में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जो बीएलओ कार्य में लापरवाही बरतेंगे उनके विरुद्ध निरंतर कार्रवाई होगी। - अजय कुमार, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed