{"_id":"6291eb4ad179b13d2c4788e9","slug":"fir-orders-against-six-secretaries-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: छह सचिवों के खिलाफ एफआईआर के आदेश, जानें क्या है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: छह सचिवों के खिलाफ एफआईआर के आदेश, जानें क्या है मामला
Sat, 28 May 2022 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 02:58 PM IST
सार
अनियमितताओं के मामले में चल रही जांच के दौरान अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर छह सचिवों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। इन पर ग्राम पंचायत समान की ग्राम निधि से धनराशि आहरित करने का आरोप है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : social media
विस्तार
मैनपुरी के विकासखंड किशनी की ग्रामसभा समान में तैनात रहे छह सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने एडीओ पंचायत मैनपुरी को दिए हैं। इन सचिवों पर चल रही जांच के दौरान अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है।
डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने इस दौरान ग्राम पंचायत समान में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी रजनेश कुमार, स्वतंत्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी धनवेश सिंह, जितेंद्र सिंह, ब्रजवीर सिंह सहित शिवदयाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहे शिवदयाल सिंह सेवानिवृत हो चुके हैं। इन सचिवों पर अभिलेखीय चार्ज नहीं होने के बाद भी ग्राम पंचायत समान की ग्राम निधि से धनराशि आहरित करने का आरोप है। डीपीआरओ ने रिपोर्ट की प्रति भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ के आदेश पर चल रही जांच
ग्राम पंचायत समान में वर्ष 2016 से 2021 तक आरती देवी प्रधान रही हैं। उनके कार्यकाल में हुई अनियमितताओं की जांच सीडीओ के आदेश पर चल रही है। इस कार्यकाल में तैनात रहे छह सचिवों को अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन्होंने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं। इससे जांच अवरुद्ध चल रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने इस दौरान ग्राम पंचायत समान में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी रजनेश कुमार, स्वतंत्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी धनवेश सिंह, जितेंद्र सिंह, ब्रजवीर सिंह सहित शिवदयाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन