फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR ordered against the postal assistant who stole money from the accounts

मैनपुरी: डाक सहायक पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश, कइयों के खाते से उड़ा दी रकम

Sun, 17 Sep 2023 02:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 17 Sep 2023 02:42 PM IST
सार

डाक सहायक पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जैसे ही डाक अधीक्षक ने दिए तो विभाग में खलबली मच गई। डाक सहायक पहले से ही निलंबित चल रहा है।
 

विज्ञापन
FIR ordered against the postal assistant who stole money from the accounts
प्रधान डाकघर मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के प्रधान डाकघर में खाताधारकों के खातों से रुपये उड़ाने वाले डाक सहायक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए डाक अधीक्षक ने पोस्ट मास्टर को आदेश जारी कर दिया है। इससे डाक कर्मचारियों में खलबली मच गई है। दोषी डाक सहायक पर कभी भी एफआईआर दर्ज हो सकती है। डाक सहायक पहले से ही निलंबित चल रहा है।
विज्ञापन



डाक सहायक के पद पर प्रधान डाकघर में जीवन शाक्य की तैनाती थी। सितंबर के प्रथम सप्ताह में 60 हजार रुपये का हेरफेर सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद अन्य तीन खाताधारक ऐसे सामने आए थे, जिनके खाते से छह लाख रुपये गायब हुए थे। ये तीनों खाताधारक गांव गढि़या निवासी सगे भाई थे। प्रेमदास, सत्यपाल और देवेंद्र तीनों के ही बचत खातों से धनराशि गायब हो गई थी। लगभग एक सप्ताह तक वे रुपयों के लिए चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन


जांच में मामले की पुष्टि होने पर डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने निलंबित डाक सहायक जीवन शाक्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश पोस्ट मास्टर को दिए हैं। पोस्टमास्टर विवेक प्रताप को अब एफआईआर दर्ज करानी है। रविवार को डाक सहायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो सकती है। एफआईआर के आदेश के बाद डाक कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। वहीं प्रधान डाकघर में गबन कितना बड़ा है, इस बारे में पोस्टमास्टर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों भाइयों के खातों में जमा कराई धनराशि
गढि़या निवासी तीनों भाइयों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर खातों से रुपये गायब होने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें लगातार पोस्टमास्टर विवेक प्रताप अगले दिन आने की बात कहकर दौड़ाते रहे। शुक्रवार को उनके खातों में लगभग छह लाख रुपये की धनराशि जमा करा दी गई। इसके बाद उन्हें पासबुक भी अपडेट करके दे दी गई। तीनों भाइयों ने कुछ रुपयों की निकासी भी की। खाताधारक प्रेमदास ने बताया कि उनकी मेहनत की कमाई को खाते से निकाल लिया गया था। शिकायत के बाद उनके व भाइयों के खाते में धनराशि जमा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed