{"_id":"579a58cb4f1c1b1a4f21edc3","slug":"fir-on-extortion-with-nri","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज में एनआरआई से अवैध वसूली पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज में एनआरआई से अवैध वसूली पर एफआईआर
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
टिकट िख्ाड़की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
सात समंदर पार से ताजमहल का दीदार करने आई एनआरआई महिला के लिए आगरा विजिट बुरा अनुभव रही। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के कर्मचारी ने ही उनसे टिकट के नाम पर अवैध वसूली की। बच्चों के नि:शुल्क प्रवेश की जानकारी होने पर मामला तूल पकड़ गया और हंगामे के बाद पर्यटन पुलिस ने एनआरआई महिला की शिकायत पर एएसआई कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
मामला बुधवार शाम का है, जब अमेरिका निवासी एनआरआई एमएल भवानी अपने दो बच्चों के साथ ताजमहल पहुंची। शिल्पग्राम टिकट काउंटर पर उन्होंने हाई वैल्यू टिकट खरीदा, लेकिन उनके साथ आए 15 साल से छोटे बच्चों के टिकट केनाम पर एएसआई कर्मचारी ने दो हजार रुपये ले लिए। पेमेंट कर वह बाहर आईं तो गाइड ने उन्हें बताया कि ताज में बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है। ऐसे में जब भवानी पैसे वापस लेने पहुंची तो काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता कर दी। भवानी ने पर्यटन पुलिस को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। पर्यटन पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रात में एफआईआर दर्ज की है।
‘किसी पर्यटक के साथ धोखाधड़ी की ऐसी कोई शिकायत हमारे आफिस को नहीं मिली है। संभव है, एक दो दिन में पुलिस से कोई शिकायत मिले। तभी उस पर कोई कार्यवाही की जा सकेगी।’
विज्ञापन
डा. भुवन विक्रम
अधीक्षण पुरातत्वविद, एएसआई
आरोपी कर्मचारियों को अफसरों की शह
आरोपी कर्मचारी पूर्व में भी कई बार ऐसे ही मामलों में चर्चा में रह चुका है। टिकट काउंटर पर विदेशी और एनआरआई सैलानियों से बच्चों के टिकट के नाम पर वह वसूली करता रहा है लेकिन हर बार एएसआई अधिकारी उसे शह देते रहे हैं।