फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR

लॉकडाउन उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Apr 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
FIR
20एमएनपी-07-शहर के हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस द्वारा कराई गई बेरीकेडिंग - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। लॉकडाउन के दौरान सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गांव रतिभानपुर निवासी विजेंद्र सहित 15 से 20 अन्य लोग गांव निनौली में उपद्रव कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची तब तक उपद्रव करने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने विजेंद्र सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करहल। क्षेत्र के गांव नगला बिसे में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं।
सोमवार को गांव के बहावुद्दीन और शानू के बीच में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हुआ। बाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। विवाद में सलीम, खलील, शान मोहम्मद, आरिफ, कमालुद्दीन, बाबू खां, शकील, यामीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगला जंगी में भी दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के ब्रजेश ने मिलाप सिंह और दूसरे पक्ष के मिलाप सिंह ने दुरबीन, ब्रजेश के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मीर मुहाल निवासी अकबर सिंह ने गांव के ही आनंद, विकास, रामवीर, रोहित, ब्रजेश, सचिन की पत्नी व रामवीर की पत्नी के खिलाफ मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

शांतिभंग की कार्रवाई की
करहल। थाना क्षेत्र के गांव डांडा में कपिल और ब्रजेश के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed