फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR lodged against cold storage owner for fraud of Rs 32 lakh

Agra News: कोल्ड स्टोरेज मालिक पर 32 लाख की धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 11 May 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 11 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against cold storage owner for fraud of Rs 32 lakh
अछनेरा (आगरा)। किरावली थाना क्षेत्र के मिढ़ाकुर निवासी एक व्यापारी के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुरैना स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने कथित तौर पर व्यापारी का आलू बेच दिया और रकम हड़प ली। अदालत के आदेश पर मुरैना के कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




मिढ़ाकुर निवासी श्री कृष्णा ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर यदुवीर सिंह ने मुरैना के सुरेश एवं एनके कोल्ड स्टोरेज के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार गर्ग के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित यदुवीर के अनुसार, मार्च 2023 में आरोपी ने व्यापारिक मित्रता का हवाला देकर अपने कोल्ड स्टोरेज में आलू रखवाने का अनुरोध किया था। यदुवीर ने भरोसा कर अपने और साथी किसानों के कुल 4350 पैकेट आलू वहां भेज दिए। यदुवीर का आरोप है कि भाड़े और बारदाने के एवज में मिले 10 लाख रुपये के बदले आरोपी ने सुरक्षा के तौर पर दो ब्लैंक चेक रखवा लिए थे। इनमें से 7.56 लाख रुपये पीड़ित ने बाद में आरटीजीएस के माध्यम से वापस भी कर दिए। लेकिन जब आलू निकालने की बारी आई, तो आरोपी ने बताया कि उसने पूरा स्टॉक 32 लाख रुपये में बेच दिया है और जल्द ही भुगतान कर देगा।
विज्ञापन


रकम देने के बजाय आरोपी टालमटोल करने लगा और अंत में पैसे देने से मना कर दिया। अधिवक्ता सत्यवीर सिंह फौजदार के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजने और पुलिस आयुक्त से शिकायत के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने एसीजेएम-5 आगरा न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना किरावली पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार गर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed