{"_id":"6011594f36cb73134040306e","slug":"fir-lodge-by-bjp-mla-ram-gopal-lodhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: भाजपा विधायक ने पांच नामजद और करीब 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: भाजपा विधायक ने पांच नामजद और करीब 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, ये था मामला
Wed, 27 Jan 2021 05:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 Jan 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
विधायक के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में थाना नारखी के गांव बदनपुर में पैसे के लेन-देन और कोल्डस्टोरेज से पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में जसराना भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने पांच नामजद ग्रामीण सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली गलौज व मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना नारखी के फिरोजाबाद-फरिहा रोड स्थित बदनपुर के समीप स्थित पीजी कोल्ड स्टोरेज पर सोमवार को ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में बदनपुर निवासी मुन्नालाल बघेल की तहरीर पर पैसे के लेन-देन के लेकर हुए विवाद को लेकर रोड जाम के साथ विधायक के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस मामले में भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी सहित12 के खिलाफ पिटाई, गालीगलौज और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इधर जसराना विधायक ने पुलिस को दी तहरीर मे कहा है कि 24 जनवरी को मेरे पीजी कोल्डस्टोरेज के टैंक से पानी निकाला जा रहा था।
संबंधित खबर- फिरोजाबाद: भाजपा विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन
पानी की निकासी को लेकर बदनपुर कोटला निवासी गंगाराम, हरीशंकर उर्फ गुरुआ, हरिकेश व श्यामसुंदर पुत्रगण मुन्नालाल व रामनाथ पुत्र राजवीर सिंह सहित 30 से 40 अज्ञात ग्रामीणों ने स्टोरेज पर काम करने वाले तेजेंद्र पुत्र हुब्बलाल, लक्ष्मी पत्नी हुब्बलाल आदि के साथ पिटाई करने लगे। इनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कोल्डस्टोरेज पर पहुंचा तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करने के साथ मारपीट व पथराव के साथ असलाह से फायरिंग कर दी। हमले में किसी तरह से अपनी जान बचाई।

थाना पुलिस ने जसराना से भाजपा विधायक की तहरीर पर पांच ग्रामीण नामजद एवं 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नारखी केके तिवारी ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोट दर्ज कर ली है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।