फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir in order of court

महिला से मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Aug 2021 12:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
fir in order of court
सैंया। क्षेत्र के एक गांव में 27 अप्रैल को युवती के घर में घुसकर मारपीट और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उसके मुताबिक 27 अप्रैल 2021 को वह रात करीब आठ बजे खाना बना रही थी। तभी विपक्षी सोनू, रिंकू, विनोद, कंपोटर, अनुज घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट की। कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग आए, तो हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

आरोप है कि 28 अप्रैल की सुबह दिनेश, आकाश, श्रीनिवास, कंपोटर, राजेश, सुरेश, सोनू, रिंकू, विनोद, अनुज आदि ने घर आकर उसके भाई और चाचा पर लाठी-डंडे से हमलाकर घायल कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र अरुण ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed