फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR has been filed against former minister over dispute with his neighbor

Agra: पूर्व मंत्री की पत्नी का पड़ोसी से हुआ विवाद, महिला से की मारपीट; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Feb 2026 10:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 04 Feb 2026 10:07 PM IST
सार

पूर्व मंत्री और परिजन का पड़ोसी से विवाद हो गया। महिला ने मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
FIR has been filed against former minister over dispute with his neighbor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत के ओल्ड विजय नगर काॅलोनी में मंगलवार को सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे नितिन गुप्ता और उनके परिजन का पड़ोसी से विवाद हो गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


ओल्ड विजय नगर काॅलोनी निवासी शशि गुप्ता का कहना है कि नितिन गुप्ता की पत्नी रिंकी गुप्ता अपने साथियों के साथ सोसाइटी में कार्य करवा रही थीं। एक दिन पहले उन्होंने काम कराने से रोका था। आरोप है कि मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब फ्लैट पर जाते समय रोककर उनसे मारपीट की गई। आरोपी अपने साथ सिक्योरिटी गार्ड के नाम पर दो महिलाओं समेत 10 के करीब दबंग रखते हैं। उन्होंने नितिन गुप्ता, उनकी पत्नी रिंकी गुप्ता, पियुष गुप्ता, पंकज कुशवाह, पिंकी कुशवाह, वंदना, उमंग गुप्ता, साकिब हुसैन और 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं पूर्व मंत्री नितिन गुप्ता की पत्नी रिंकी गुप्ता ने शशि गुप्ता और उनके भाई विवेक गुप्ता पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस मामले में नितिन गुप्ता का कहना है कि दूसरे पक्ष से पूर्व में प्रापर्टी के काम में साझेदारी का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। वह लोग पहले भी हमला कर चुके हैं। उनके और परिवार की जान का खतरा है। वह आगरा से बाहर हैं, प्राथमिकी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed