{"_id":"5b62eb0b4f1c1b54638b5f78","slug":"fir-files-against-three-youth-for-objectionable-post-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Aug 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना जसराना में तीन युवकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट करने के आरोप में अभियोग दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला पोतपुरी निवासी यामीन सिद्दीकी ने यह मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि मोहल्ला अरेलपुरा निवासी शुभम सिंह सैनी, विष्णु बघेल और शिवम जैन ने फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की हैं।
यामीन ने कहा कि जिस तरह से दूसरे धर्म की भावनाएं आहत होती है, वैसी तीनों युवकों द्वारा किए गए कृत्य से मुस्लिम समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। संविधान में लोगों को अपने धर्म का सम्मान करने की आजादी है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। वहीं नगर पंचायत के चुनावों से पूर्व सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के संबंध में टिप्पणी और पोस्ट करने के आरोप में शिकायतकर्ता यामीन भी जेल जा चुका है।