फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR Filed against three Maulvis and Congress leader for sexually abusing girl in Mathura

मथुरा में युवती से दुष्कर्म: तीन मौलवी और कांग्रेस नेता समेत पांच के खिलाफ मुकदमा, आरोपियों की तलाश

Wed, 14 Sep 2022 09:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 09:28 AM IST
सार

मथुरा की एक मस्जिद के मौलवी पर युवती ने एक वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
FIR Filed against three Maulvis and Congress leader for sexually abusing girl in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना सदर बाजार के सादुल्लाह मस्जिद में निकाह का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी के आदेश पर तीन मौलवी, मस्जिद के सचिव और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी कांग्रेस नेता है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


थाना सदर बाजार के एक मोहल्ले की युवती एक साल से अपनी छोटी बहन को पढ़ने के लिए मस्जिद में छोड़ने जाती थी। यहां पर पढ़ाने वाले मौलवी ने निकाह का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता ने निकाह के लिए मौलवी से कहा तो उसने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


Mathura: निकाह का झांसा देकर मौलवी ने किया युवती से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत पीड़िता के पिता ने मस्जिद के सचिव से की तो रातोंरात मौलवी को साजिश के तहत भगा दिया गया। युवती ने दो दिन पूर्व एसएसपी अभिषेक यादव से गुहार लगाई। एसएसपी ने तत्काल थाना सदर बाजार पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पीड़ित युवती का मेडिकल कराया। 

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि मौलवी राशिद निवासी मुरादाबाद, मौलवी सद्दाम निवासी अड्डे वाली मस्जिद सदर बाजार, मौलवी हाशिम निवासी पुलिस लाइन वाली मस्जिद सदर बाजार, प्रबंध समिति सचिव अब्दुल जब्बार और कमाल कुरैशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 354 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

आरोप है कि इन लोगों ने मुकदमा दर्ज न कराए जाने को लेकर पीड़िता और परिवार को धमकी भी दी थी। अब्दुल जब्बार कांग्रेस नेता है। आरोप लगते ही कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अब्दुल जब्बार को जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed