{"_id":"6135d7378ebc3e61d730caa9","slug":"fir-filed-against-bike-rider-for-dog-crashed-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बाइक की टक्कर से 'साहब' का कुत्ता हुआ घायल, फॉलोअर ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बाइक की टक्कर से 'साहब' का कुत्ता हुआ घायल, फॉलोअर ने दर्ज कराया मुकदमा
Tue, 07 Sep 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:20 AM IST
सार
आगरा के थाना हरीपर्वत में एक बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उस पर एक अधिकारी के कुत्ते को टक्कर मारकर घायल करने का आरोप है। पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक पुलिस अधिकारी के कुत्ते को बाइक की टक्कर लग गई। इससे कुत्ता चोटिल हो गया। बाइक सवार टक्कर के बाद भाग निकला। इस पर फॉलोअर ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और जीव जंतु को चोट पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए हैं।
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत में मुकदमा फॉलोअर जज कंपाउंड निवासी गिरीश चंद्र ने दर्ज कराया। इसमें कहा कि तीन सितंबर की रात 8:30 बजे वह साहब (पुलिस अधिकारी) के कुत्ते (जर्मन शेफर्ड) को घर के बाहर टहला रहा था। तभी बाइक लेकर एक व्यक्ति तेज गति से आया। उसने कुत्ते को टक्कर मार दी। जब तक वो आ पाते, बाइक सवार भाग गया। टक्कर से कुत्ता चोटिल हो गया। उसके पैर में चोट लगी। गिरीश चंद्र ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। बाइक का नंबर पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुत्ते को गोली मारकर शव फेंकने पर युवक हुआ था गिरफ्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में दो महीने पहले एक युवक ने पालतू कुत्ते को गोली मार दी थी। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का चश्मा चोरी का दर्ज हुआ था मुकदमा
आगरा के थाना हरीपर्वत में प्रभारी निरीक्षक का चश्मा चोरी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। निरीक्षक का चश्मा कहां से और किसने चोरी किया, यह आज तक पता नहीं चल सका। इसकी भी पुलिस ने विवेचना की थी।
फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल बुखार: प्लेटलेट्स की भारी कमी, कानपुर-लखनऊ से आपूर्ति, 'खाकी' बनी मददगार, किया रक्तदान