फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against ABVP workers for creating ruckus in Kamla Nagar police station agra

आगरा: थाने में हंगामा करना पड़ा महंगा, एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा, 10 नामजद

Thu, 23 Sep 2021 10:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 10:28 PM IST
सार

आगरा के थाना कमला नगर का घेराव और हंगामा करना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने 10 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
FIR filed against ABVP workers for creating ruckus in Kamla Nagar police station agra
थाना कमला नगर में पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बुधवार रात को पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक को सीज कर दिया था। इसे लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थाना कमला नगर का घेराव कर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने दस नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें धारा 144 के उल्लंघन, महामारी अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगाया गया है। बाइक कागजात चेक करने के बाद गुरुवार को छूट सकी।

विज्ञापन


थाना कमला नगर में तैनात एसआई जितेंद्र कुमार बुधवार रात को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। श्रीराम चौक के पास दो बाइक पर युवक खड़े नजर आए। एक बाइक पर पर नंबर नहीं था। इस पर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। कागजात नहीं दिखाने पर बाइक को सीज करके थाने भेज दिया गया। 
विज्ञापन


आगरा: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया कोर्ट में नहीं हुए हाजिर, गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक एबीवीपी कार्यकर्ता की थी। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पर आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। थाना का घेराव करके नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने थे। बाइक छोड़ने और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने बाइक छोड़ने का आश्वासन दिया।

मुकदमे में 10 नामजद, 30 अज्ञात
एसपी सिटी विकास कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में देर रात एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने का निर्णय लिया गया। इस पर बृज विहार चौकी के प्रभारी दरोगा अश्वनी कुमार ने मुकदमा लिखाया। इसमें दस नामजद और 25-30 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। नामजद आरोपियों में शिवम, नमन, प्रवेंद्र, मोहित, कान्हा आदि हैं।

एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि धारा 144 का उल्लंघन किया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया। इस पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो भी बनाया गया है। अज्ञात आरोपियों की पहचान की जाएगी। उधर, बाइक राजामंडी के मोहित के नाम पर थी। गुरुवा सुबह बाइक का चालान करने के बाद छोड़ दिया गया। पूर्व में भी बाइक बिना नंबर के पकड़ी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed