फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir agenst sdo and others

बीएसएनएल विभाग के एसडीओ सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Mar 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
fir agenst sdo and others
मैनपुरी। एक अधिवक्ता का मोबाइल नंबर किसी दूसरे व्यक्ति को दिए जाने व उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में बीएसएनएल के एसडीएम सहित तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी अधिवक्ता दीपक दीक्षित ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीएसएनएल के नंबर की एक सिम प्रयोग कर रहे थे। उक्त सिम नंबर को वर्ष 2017 में बंद कर दिया गया। अब यह नंबर किसी और को दे दिया गया। शिकायत पर 11 जनवरी 2018 को नंबर उन्हें पुन: दे दिया गया, लेकिन अप्रैल 2018 में उक्त नंबर दोबारा बंद कर दिया गया। उन्हें जानकारी मिली की एसडीएम अवध गुप्ता, जेटीओ आकांक्षा मिश्रा ने फर्जीवाडा कर नंबर किसी को एक लाख रुपये में बेच दिया। 20 मई को जब वह शिकायत लेकर पहुंचे तो अवध गुप्ता, आकांक्षा मिश्रा और सुधांशु सिंह गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद अधिवक्ता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भानुप्रताप सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed