{"_id":"59d0c9114f1c1bc1538b5368","slug":"fir-against-thirty-person-in-vijaydashmi-function-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम के नाम पर फायरिंग के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम के नाम पर फायरिंग के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 01 Oct 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विजयदशमी के अवसर पर आगरा फोर्ट के सामने स्थित मंदिर में शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग और आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में हिंदू संगठनों के 30 लोगों को नामजद किया है जिसमें विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।
बता दें कि शनिवार को विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आगरा के बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान के पास स्थित हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन के बाद जोश में आए कार्यकर्ताओं ने फायरिंग शुरू कर दी।
कार्यकर्ताओं ने बंदूक, पिस्टल, रायफल आदि के साथ प्रदर्शन किया। अंधाधुंध फायरिंग के साथ आपत्तिजनक नारेबाजी भी की गई। इसकी वजह से आगरा किला देखने आए पर्यटक तक दहशत में आ गए।

Trending Videos
ये हुए नामजद
पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की गई। मामले इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि 30 लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। पूजन के दौरान की फोटोग्राफ पुलिस के पास हैं।
पुलिस ने विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ, गोविंद पाराशर सहित तीस लोगों के खिलाफ फायरिंग और आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ, गोविंद पाराशर सहित तीस लोगों के खिलाफ फायरिंग और आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
दीवानी चौराहे पर भी हुई फायरिंग
आगरा में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग का एक और मामला सामने आया है। दीवानी चौराहे पर पूजन के दौरान भी हिंदू संगठनों के लोगों ने फायरिंग की। हालांकि यहां आपत्तिजनक नारेबाजी नहीं की गई थी।