फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir against Showroom operator and 6 guides for illegal demand

Agra: पर्यटकों को खरीदारी कराने में वसूली करते हैं गाइड, शोरूम संचालक ने दर्ज कराया केस, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Jun 2025 02:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Jun 2025 02:30 PM IST
सार

शोरूम संचालक ने बताया कि एक गाइड कुछ पर्यटकों को विदेशी मुद्रा बदलने के लिए लाए। रेट का मिलान नहीं होने पर पर्यटक वापस चले गए। इसको लेकर गाइड से कुछ कहासुनी हुई।
 

विज्ञापन
fir against Showroom operator and 6 guides for illegal demand
ताजमहल पर पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ताजमहल के गाइड सैलानियों को खरीदारी कराने में किस तरह वसूली करते हैं, इसका खुलासा एक शोरूम संचालक ने ही कर दिया। वहीं दूसरे शोरूम संचालक पर पांच लाख रुपये में समझौता कराने की बात कही गई है। पुलिस ने शोरूम संचालक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ताजमहल के पास स्थित बालाजी शोरूम के संचालक आयुष गुप्ता ने दर्ज कराए केस में कहा है कि कुछ दिन पहले गाइड राहुल शर्मा कुछ पर्यटकों को विदेशी मुद्रा बदलने के लिए लाए। रेट का मिलान नहीं होने पर पर्यटक वापस चले गए। इसको लेकर राहुल से कुछ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


बाद में गाइडों ने राहुल को उनके खिलाफ भड़काया, लेकिन यह मामला सुलझ गया। इसके बाद हैंडीक्राफ्ट आउटलेट फैक्टरी के संचालक सचिन बंसल ने कहा कि पांच लाख रुपये में गाइडों से समझौता हो जाएगा। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी बनवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सचिन, गाइड राहुल, भूपेंद्र सिंह, मनीष मुद्गल, विवेक यादव, विकास यादव, अंशुल और अन्य गाइड के खिलाफ चौथ वसूली का केस दर्ज कराया है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि शोरूम संचालक ने गाइडों पर वसूली का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed