फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against seven vendors for license of meat shop by applying fake NOC in agra

फर्जी एनओसी लगाकर लिया मीट की दुकान का लाइसेंस, सात विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Nov 2020 05:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
FIR against seven vendors for license of meat shop by applying fake NOC in agra
FIR

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने फर्जी एनओसी लगाकर मीट की बिक्री का लाइसेंस लेने वाले सात विक्रेताओं के खिलाफ थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है। इन्होंने नगर निगम की फर्जी एनओसी लगाकर ऑनलाइन लाइसेंस प्राप्त कर लिया था। 

विज्ञापन


अगस्त में एफएसडीए के तत्कालीन जिला अभिहित अधिकारी मनोज वर्मा के पास नगला बूढ़ी निवासी युवक ने 13 मीट की दुकान का नगर निगम की फर्जी एनओसी लगाने की शिकायत की थी। इसकी जांच शुरू कराते हुए उन्होंने नगर निगम को इनकी एनओसी की जांच करते हुए रिपोर्ट मांगी थी। 
विज्ञापन



नगर निगम ने अभी 10 विक्रेताओं की रिपोर्ट भेजी है, जिसमें तीन की एनओसी सही मिली और सात की एनओसी फर्जी बताई। तीन की एनओसी की जांच अभी की जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर जिला अभिहित अधिकारी ने थाना नाई की मंडी में धारा 420, 487, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इन जालसाजों ने नगर निगम की फर्जी एनओसी से मीट की दुकान का ऑनलाइन लाइसेंस प्राप्त किया है। नगर निगम की रिपोर्ट मिलने के बाद सात पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। तीन की एनओसी ठीक बताई हैं, तीन की रिपोर्ट आना बाकी है। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा:
- कयूम कुरैशी, तेलीपाड़ा लोहामंडी।
- इसरार, बजीरपुरा।
- आबिद कुरैशी,  नई आबादी भोगीपुरा शाहगंज।
- अकबर मीट शॉप, खसातीपाड़ा, लोहामंडी।
- मोहम्मद नासिर, बसई ताजगंज।
- साबिर मीट शॉप, मलको बगीची ताजगंज।
- ताहिर कुरैशी, नई आबादी अब्बास नगर गोबर की चौकी ताजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed