{"_id":"6a4fbc0a18997163f5052271","slug":"fir-against-girlfriend-in-case-of-lover-death-by-consuming-poison-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत में मिली माैत: प्रेमिका के परिजन की धमकी सह न सका युवक, जहर खाकर दी जान; युवती समेत चार के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत में मिली माैत: प्रेमिका के परिजन की धमकी सह न सका युवक, जहर खाकर दी जान; युवती समेत चार के खिलाफ FIR
Thu, 09 Jul 2026 08:49 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:49 PM IST
सार
मोहब्बत करना एक युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजन की धमकी से आहत आकर उसने जहर खा लिया। इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जहर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आगरा के थाना सदर बाजार इलाके के एक युवक ने प्रेमिका के परिजन की धमकी से तनाव में आकर जान दे दी। उसने 12 दिन पहले जहर पी लिया था। इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
जंगजीत नगर, राजपुर चुंगी निवासी नवल किशोर ने बताया कि भाई दिलीप कुमार का प्रेम प्रसंग ताजगंज इलाके की युवती से एक साल से चल रहा था। इस बारे में युवती के परिजन को पता चला तो विरोध करने लगे। युवती के परिजन के अलावा मामा और ममेरा भाई धमकी दिया करता था। बेटी से दूर नहीं होने पर उसे जान से मारने की कहते थे। इससे दिलीप मानसिक तनाव में आ गया।
भाई ने बताया कि दिलीप ने 27 जून को जहर पी लिया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। 29 जून को पुलिस ने मृत्यु पूर्व बयान भी दर्ज कराए। 8 जुलाई को इलाज के दौरान दिलीप की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवल किशोर की शिकायत पर मृतक की प्रेमिका सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।