फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against four you tubers for video shoot of Nidhivan at night in vrindavan

वृंदावन में आस्था से खिलवाड़: रात में बनाया निधिवन का वीडियो, यू-ट्यूबर समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Fri, 12 Nov 2021 08:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 08:47 PM IST
सार

वृंदावन के निधिवन को लेकर मान्यता है कि यहां रात में ठाकुरजी राधारानी के साथ रास रचाते हैं। इसी भावना के चलते रात्रि में निधिवन में आम श्रद्धालु तो क्या पुजारी भी नहीं रुकते। यह धार्मिक मान्यता सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। 

विज्ञापन
FIR against four you tubers for video shoot of Nidhivan at night in vrindavan
बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की प्राकट्यस्थली निधिवन में रात के समय दीवार फांदकर वीडियो बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर हिंदूवादी संगठनों के साथ तीर्थ पुरोहित समाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


निधिवन के सेवायत द्वारा मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा को दिए शिकायती पत्र के बाद वृंदावन कोतवाली पुलिस को वीडियो डिलीट करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने यू-ट्यूबर समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
यू-ट्यूब पर अपलोड हुआ था वीडियो
पिछले दिनों एक यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड हुआ था। जिसमें कुछ युवक निधिवन के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करते दिख रहे हैं। निधिवन मिस्ट्री वीडियो में युवक पूरे मंदिर की वीडियो शूट कर मंदिर के आध्यात्मिक रहस्य पर अनर्गल टिप्पणी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मंदिर प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया, लेकिन शिकायत पर पुलिस गंभीर नहीं हुई। इसके बाद सेवायत ने मथुरा मुंसिफ को प्रार्थनापत्र दिया। 

सिविल जज अर्चना सिंह ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आपत्तिजनक कंटेंट को सोशल मीडिया से हटवाने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यूट्यूब संचालकों के खिलाफ आईटी एक्ट और धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

'आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई'
निधिवन की दीवार फांदकर वीडियो शूट करने पर धर्म रक्षा संघ ने कड़ा एतराज जताया है। शुक्रवार को महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वर दास महाराज की अध्यक्षता में मोर कुटी में हुई बैठक में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग संतों और हिंदूवादियों ने उठाई है। 

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि निधिवन में जिस प्रकार चोरों की भांति जिन व्यक्तियों ने निधिवन में प्रवेश किया है, वह अत्यंत ही निंदनीय है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि कुछ लोग हिंदू समाज के मान बिंदुओं पर हमला करके हिंदू धर्म को कमजोर करना चाहते हैं, ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed