Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against comedian Babu Guppy for his obscene comments on women

Agra News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के बाद काॅमेडियन बाबू गप्पी पर प्राथमिकी

Sat, 04 Jul 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
FIR against comedian Babu Guppy for his obscene comments on women
आगरा। महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के मामले में कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना आक्रोश जता रहे थे। महिला आयोग अध्यक्ष बबीता बबीता चौहान ने भी संज्ञान लिया था। पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा था।
विज्ञापन

प्राथमिकी महादेव नगर, शमसाबाद रोड निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता छोटू पंडित ने दर्ज कराई। उन्होंने लिखा कि बाबू गप्पी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा। महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी की। वह कह रहा था कि मैं कूद कर मर रहा हूं, मेरी सरकारी नौकरी नहीं लग रही है। मैं पुलिस में नहीं लगूंगा। इसमें एक महिला भी नजर आ रही है। वह उससे सवाल कर रही है। वह कहता है कि मुझे डॉक्टर बनना है। इसके बाद ही महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान माना। शिकायतकर्ता छोटू पंडित का कहना है कि महिलाओं की निजता का हनन हुआ है। इससे महिलाओं में आक्रोश है। इस तरह के गंदे शब्दों का प्रयोग करना आरोपी की गंदगी सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed