फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against Babu who is missing from election office

Agra News: चुनाव कार्यालय से गायब चल रहे बाबू पर एफआईआर

Mon, 28 Oct 2024 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
FIR against Babu who is missing from election office
मैनपुरी। जिला निर्वाचन कार्यालय में संबद्ध एक बाबू को कार्यालय से गायब रहना भारी पड़ गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के आदेश पर संबंधित बाबू के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

करहल उप चुनाव के लिए जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के तहत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक प्रशांत शुक्ला को जिला निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध किया गया था। प्रशांत लंबे समय से कार्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। निर्वाचन जैसे आवश्यक कार्य में लापरवाही करने के लिए उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed